Let’s travel together.

करैरा में 14 साल की लड़की और खनियांधाना में 18 साल के लड़के का बाल विवाह रुकवाया

0 240

टीम ने परिवारजनों को समझाया सही उम्र से पहले विवाह करना अपराध है

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

करैरा परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर को अमोला के मितलोनी में 14 वर्षीय लाड़ो के बाल विवाह की सूचना मिलने पर वे सेक्टर सुपरवाइजर गीता जाटव के साथ मौके पर पहुंचीं। जहां स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सुषमा आर्य, उषा गौतम, सुधा गुप्ता, किरण पचौरी एवं आंगनबाड़ी सहायिका धनोवाई को साथ लिया और बालिका के परिजनों से उम्र के प्रमाण प्राप्त किये। जिनके अनुसार लड़की की उम्र 15 वर्ष से कम होने से परिजनों को विवाह न करने के लिए समझाया।
परिजनों ने टीम के सामने तर्क रखा कि लड़की का पिता नहीं है,मां काम पर चली जाती है। घर पर कौन उसकी रखवाली करे। इसलिए उसका विवाह करना चाहते है। टीम ने समझाया कि अगर पिता नहीं है तो बेटी का पालन पोषण करना, उसे पढा- लिखाकर जागरूक बनाना और सही उम्र में विवाह करना मां के साथ परिवार, समाज और रिश्तेदारों की जिम्मेदारी होती है। आज जैसे सभी रिश्तेदार और परिवार के लोग उसका कम उम्र में विवाह कर रहे है,वे विवाह तो बाद में भी कर देंगे। पहले उसे विवाह के काविल तो बनाओ। उसे सक्षम और सजग बनाओ अपनी रखबाली वो खुद कर लेगी।
टीम के 2 घण्टे तक समझाने के बाद परिवार उम्र पूरी होने के बाद विवाह करने को राजी हुआ। स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और पंचायत सचिव को बालिका के परिवार की निगरानी करने के लिए कहा गया है।

– परिजनों का आश्वासन- लड़का 21 का हो जाएगा तभी करेंगे विवाह

आप कहते है तो ठीक है हम तीन साल बाद विवाह कर लेंगे। पर साहब खाना बन गया है,मेहमानों को खाना तो खिला दें। खाना खिलाकर उन्हें रवाना कर देंगे। यह बात खनियांधाना थाना क्षेत्र के गांव पुरा में 18 वर्षीय लड़के का बाल विवाह रोकने पहुंचे टीम सदस्यों से उसके दादा ने कही।
बीते रोज चाइल्ड लाइन नंबर पर पुरा गांव में नाबालिग लड़के के बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास की टीम मौके पर पहुंची और उम्र के प्रमाण देखने के बाद परिजनों को विवाह न करने के लिए समझाया। जब कानून में सजा की बात बताई तो परिजन उम्र पूरी होने के बाद विवाह करने को सहमत हुए। टीम में सेक्टर सुपरवाइजर शांति इक्का, सहायक ग्रेड 3 विकास नायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी यादव,पंचायत सचिव साहू एवं सरपंच कमलेश राजा बुंदेला मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811