Let’s travel together.

गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

0 328

रजनी खेतान इंदौर

श्री गणेश उत्सव के अवसर पर सिल्वर स्प्रिंग्स फेज-1 के गरबा ग्राउंड में ‘देवी-देवता-ऋषि स्वरूप धारण करो’ विशेष प्रतियोगिता का आयोजन भक्तिभाव, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न देवी-देवताओं एवं ऋषियों के स्वरूप धारण कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।

आयोजन में कुल 135 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिसमें 25 बच्चे, 40 महिलाएं और 70 पुरुष शामिल रहे। विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने आकर्षक वेशभूषा और रचनात्मक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए सरप्राइज गिफ्ट एवं आकर्षक उपहार भी रखे गए।

कार्यक्रम का संचालन रजनी खेतान ने किया, जबकि सूत्रधार की भूमिका श्वेता बंसल एवं निर्मला पाटीदार ने निभाई। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में केसेरे सिंह मंडलोई, घनश्याम सोमानी, विजय गर्ग एवं देवराज पाटीदार, गोपाल बर्वे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर सोसायटी के अनेक प्रबुद्धजनों ने सहभागिता कर आयोजन का उत्साह बढ़ाया। इनमें सुलेखा श्रीवास्तव, रजनी अग्रवाल, प्रतिभा गुप्ता, कुसुम गर्ग एवं आयुषी पाटीदार का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य गणेशोत्सव के माध्यम से बच्चों और परिवारों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का सुंदर रूप दिया।

भक्ति, संस्कृति और उत्साह से सजे इस आयोजन ने गणेशोत्सव की खुशियों को और भी यादगार बना दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |     धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक रही रौनक     |     स्वदेशी के दीप से रोशन होगा बरेली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को साकार कर रहा मध्यप्रदेश, गौसंवर्धन और प्राकृतिक खेती के नए मॉडल बन रहे विकास के आधार – श्री राजेन्द्र शुक्ल      |     उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तथा पाथवे का किया लोकार्पण     |     मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, लगभग 250 हेक्टेयर होगा सफारी का क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811