Let’s travel together.

धर्म के रास्ते से मंजिल पाना आसान: पं.अंकितकृष्ण तेनगुरिया

0 130

ग्राम अटारीखेजड़ा में चल रही भागवत कथा में दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

विदिशा से अदनान खान की रिपोर्ट।

ग्राम अटारी खेजड़ा में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे।कथावाचक गौवत्स पंडित अंकितकृष्ण तेनगुरिया ने श्रीमद्भागवत की अमर कथा एवं शुकदेव के जन्म का विस्तार से वर्णन किया। कैसे श्रीकृष्ण ने शुकदेव महाराज को धरती पर भेजा भागवत कथा गायन करने को ताकि कलियुग के लोगों का कल्याण हो सके। इसलिए भागवत सबके कल्याण के लिए है। महाराजश्री अंकितकृष्ण ने कहा कि श्रीमद् भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। भागवत ने कहा है जो भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो महाराजश्री ने श्रद्धालुओं से कहा कि आज के व्यस्तम जीवन में पूजापाठ के लिए समय जरूर निकालें। उन्होंने कथा स्थल पर मौजूद युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवाओं की रुचि भी धर्म की ओर होना चाहिए, धर्म के रास्ते पर चलकर मंजिल को पाना बहुत आसान होता है धर्म आपको निरोगी भी बनाता है धर्म इंसान को इंसान बनाता है वरना आज के समय में इंसान को शैतान बनते देर नहीं लगती। इसलिए जीवन पथ पर धर्म का रास्ता पकड़ा है तो उसे कभी ना छोड़े। बटुकजी महाराज ने कहा कि राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बीच-बीच भजन गायकों द्वारा गाए भजनों पर श्रद्धालु थिरकते हुए नजर आए। कथा स्थल पर चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कथा के अंत में मुख्य यजमान और आचार्य द्वारा व्यास गादी पर पूजा अर्चना के बाद भागवत कथा की आरती उतारी गई। आचार्य पंडित आकाश दुबे ने बताया कि कथा के तीसरे दिन मंगलवार को वामन अवतार के प्रसंग पर कथा होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चल रही है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और धर्म प्रेमी बंधु भाग ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811