मंडीदीप में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों का मुद्दा गरमाया
वार्ड 01, 03 ,05,23,और 24 में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने सहित 6 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर के विभिन्न वार्डों में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण अवैध कॉलोनियों के निर्माण और पुरानी बावड़ियों के आसपास किए गए कब्जों को लेकर वार्ड क्रमांक 05 निवासी संयम जैन ने प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर रायसेन, एसडीएम गौहरगंज, तहसीलदार गौहरगंज एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंडीदीप को भी दी गई है।
आवेदन में विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 01, 03 ,05,23,और 24 में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कॉलोनियों के निर्माण तथा भूमि के उपयोग को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में खसरा क्रमांक 237, 348/1 और 523 की शासकीय भूमि का भी उल्लेख किया गया है। आवेदक का आरोप है। कि कुछ स्थानों पर शासकीय भूमि का उपयोग कर निर्माण कार्य किए गए हैं तथा मंडी रोड पर स्थित नाले की भूमि को भी प्रभावित किए जाने की बात कही गई है।

आवेदन में पुरानी बावड़ी एवं उसके आसपास की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी की गई है। साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में किए गए अवैध कब्जों को हटाकर नगर की पुरानी धरोहरों और बावड़ियों को संरक्षित करने की बात कही गई है।
6 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग
आवेदन में नगर के समीप करीब 6 एकड़ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और निर्माण का उल्लेख करते हुए इसे कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है। आवेदक ने कहा है कि उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराकर नगर के बस स्टैंड, सब्जी बाजार तथा किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग में लिया जा सकता है, जिससे किसानों को सुविधा मिल सके और उनकी फसल भी सुरक्षित रहे।

इसके अलावा नगर की अवैध कॉलोनियों एवं बावड़ियों के आसपास किए गए अतिक्रमण हटाने तथा बावड़ियों की साफ-सफाई कराने की मांग भी आवेदन में की गई है।
आवेदक संयम जैन ने प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शासकीय भूमि का परीक्षण कर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन दिनांक 6 जून 2026 का है और इसकी प्रतिलिपि संबंधित राजस्व एवं नगर पालिका अधिकारियों को भी भेजी गई है।

इनका कहना है
संयम जैन द्वारा जो शिकायती आवेदन दिया था। उनके सभी बिंदुओं पर 7 दिन में जॉच कर बैद्यनिक कार्यवाही की जाएगी
हेमंत शर्मा तहसीलदार गौहरगंज
मेरे द्वारा शासकीय भूमियों पर अवैध रूप से अतिक्रमण मंडीदीप द्वारा की जा रही तहबाजारी सहित सभी मांगों को लेकर 7 दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया है। यदि 7 दिन बाद उचित कार्यवाही नहीं की जाती है। तो में फिर धरने पर बैठने को मजबूर हो जाऊंगा।
संयम जैन सामाजिक कार्यकर्ता