Let’s travel together.

खबर का असर-किसानों के चक्काजाम से पहले ही विभाग ने हलाली नहरों में छोड़ा पानी

0 339

- Advertisement -

-किसानों ने शुक्रवार को किया था सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को किसानों ने नहर में पानी नही छोड़े जाने को लेकर सिचाई विभाग कार्यालय सलामतपुर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया था। और 24 घंटे में नहर चालू नही करने पर भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। चक्काजाम की चेतावनी से घबराकर कर सिंचाई विभाग ने शनिवार को ही 24 घंटे के अंदर हलाली नहरों में पानी छोड़कर चालू कर दिया है। हलाली की नहरें में पानी शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। MPTODAY ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी ने बताया कि हलाली की नहरों में पानी नही छोड़ने के चलते हलाली कमांड क्षेत्र के हज़ारों किसानों की फसलें सूख रही थी। इसी बात से नाराज़ किसानों ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग कार्यालय सलामतपुर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया था। और 24 घन्टे में हलाली नहर नही चालू करने पर चरणबद्ध आंदोलन जिसमें भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर चक्काजाम की चेतावनी विभाग के अधिकारियों को दी थी। जिसके चलते सिंचाई विभाग ने शनिवार 29 जनवरी को ही हलाली नहरों में पानी छोड़ दिया है। नहरों में पानी चालू होने से किसानों की फसलें खराब होने से बच जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्यामपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार     |     मासूमो की मौत के जिम्मेदारों पर होगी कार्यवाही दोषियों को बक्शा नही जाएगा-सीके श्रीवास्तव एसडीएम     |     शिक्षा,स्वास्थ्य,अधूरी योजनाओं और युवाओं के सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के लिए काम करना है:जयंत मलैया     |     रायसेन के जिला अस्पताल,दीवानगंज अस्पताल का कायाकल्प की टीम ने किया निरीक्षण     |     TODAY :: राशिफल मंगलवार 05 दिसंबर 2023     |     भाजपा कार्यालय में मना जीत का जश्न,सांची  से ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर डॉ प्रभु राम चौधरी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत     |     कोडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत     |     कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर भाजपा कार्यालय पर मनाया जीत का जश्न , नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने गढ़ा नया कीर्तिमान     |     भाजपा की जीत और 2024 का आम चुनाव: तीन राज्यों के चुनावी नतीजों में छिपा लोकसभा चुनाव का नरेटिव-अजय बोकिल     |     राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811