Let’s travel together.

रायसेन कोतवाली में दो सूदखोरों पर मामला दर्ज,रिटायर्ड प्रिंसिपल से सूद के नाम पर लाखों रुपया बसूला

0 164

रायसेन ।जिले में एक बार फिर सूदखोरी का मामला सामने आया है जहां दो सूदखोरों डॉ जमाल और जमना कोरी ने रिटायर्ड प्रिंसिपल बंसीलाल पूर्वी से महज 3 लाख 50 हजार रुपये के बदले में 17 लाख रुपये की राशि वसूल करने के बाद 12 लाख रुपए की और मांग की इसके बाद रिटायर्ड प्रिंसिपल ने रायसेन एस पी विकाश कुमार सहवाल से दोनो सूदखोरों डॉ जमाल और जमना कोरी से बचाने की गुहार लगाई थी इसके बाद एस पी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने मामले की बारिकी से जाँच करने के बाद थाना कोतवाली में सूदखोरों पर मामला दर्ज कराया।

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सूदखोरों को बख्शा नहीं जाएगा तब से लेकर रायसेन जिला पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से सूदखोरों पर कार्यबाही कर रहा है।ताजा मामला रायसेन अशोक नगर कालोनी वार्ड नंबर 13 निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल बंसीलाल पूर्वी का है जिन्होंने सूदखोरों से परिवार के इलाज के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि ली थी जिसके बाद सूदखोरों ने 20 और 30 रुपये प्रति सैकड़ा के हिसाब से बंसीलाल पूर्वी से महज 2 साल में 17 लाख रुपए की राशि वसूल करने के बाद भी 12 लाख रुपए की और मांग की तब बंसीलाल पूर्वी ने इतने पैसे और देने में असमर्थता दिखाई तो दोनो सूदखोरों ने चेक बाउंस करा कर कोर्ट में लगाने की धमकी दी इसके बाद बंसीलाल पूर्वी ने पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार साहवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल मीणा से जाँच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही पूरी जानकारी लेने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने मामले की बारीकी से तहकीकात करने के बाद देर रात कोतवाली थाने में दोनो सूदखोरों डॉ जमाल खान और जमुना कोरी पर धारा 3 और 4 क तहत मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड प्रिंसिपल बंसीलाल पूर्वी ने अपने परिजनों के इलाज के लिए सूदखोरों से 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि ब्याज पर ली थी जिसके बदले में सूदखोरों द्वारा 17 लाख रुपये की वसूली की गई और ब्याज पर ब्याज लगाकर पैसे को बढ़ाते चले गए और आखिर में रिटायर्ड प्रिंसिपल बंसीलाल पूर्वी का मकान तक बिक गया इसके बाद भी सूदखोरों का दिल नहीं भरा और वह बंसीलाल पूर्वी से 12 लाख रुपये की और मांग करने लगे इसके बाद बंसीलाल पूर्वी ने पुलिस की शरण में जाना बेहतर समझा पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे इसके बाद दोनों पर धारा 3 और 4 के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने सूदखोरों पर कार्रवाई करवाने की बात कही और कहा है कि कृपया सभी लोग सूदखोरों से डरे नहीं इनकी शिकायत करें शासन प्रशासन आपके साथ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811