रायसेन ।ग्राम सूखा करार – विकासखंड साँची – रायसेन की कु. मेघा लावरिया ने भारतीय खेल प्राधिकरण एलेप्पी (केरल ) में दिनांक 12 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित आल इंडिया रोइंग चैम्पियनशिप में फ़ोर ( four) एंव ऐट ( Eight) इवेंट में 2 रजत पदक जीते।कु. निरंजना लवारिया ने ऐट( Eight) इवेंट में रजत पदक जीता, जबकि कु. जमुना लवारिया ने ऐट (Eight) इवेंट में कांस्य पदक जीता , वहीं कु. बबली लवारिया ने ऐट(Eight) व फ़ोर (Four) इवेंट में 2 कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश एवं रायसेन जिले को गौरवान्वित किया ।

खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों पर जिला कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे ,जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है ।