Let’s travel together.

संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज

0 18

सागर। भाग्योदय तीर्थ सागर में विराजमान मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज ने कहा कि आत्मकल्याण की यात्रा कितनी आगे बढ़ी है, इसका कोई बाहरी थर्मामीटर नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं अपने आचरण की परीक्षा लेकर अपने आध्यात्मिक विकास का मूल्यांकन करना चाहिए
उन्होंने कहा कि पर्वराज के दौरान उत्तम क्षमा को धारण करने के बाद क्रोध का त्याग, मान का खंडन कर मृदुता, मायाचारी छोड़कर सरलता एवं पवित्रता जैसे धर्मों को जीवन में उतारना आवश्यक है। सत्य धर्म को धारण करने के बाद उसकी रक्षा के लिए संयम रूपी सुरक्षा-कवच जरूरी है। सत्य की ज्योति प्रज्वलित करना पर्याप्त नहीं, उसे संयम की चिमनी से सुरक्षित रखना भी आवश्यक है।
मुनि श्री ने कहा कि संयम इंद्रियों और मन पर लगाम लगाने का कार्य करता है। जैसे वाहन के लिए ब्रेक आवश्यक है, वैसे ही जीवन को सही दिशा देने के लिए संयम जरूरी है। पंचम काल में वास्तविक चमत्कार यह है कि कोई युवा सांसारिक आकर्षणों को छोड़कर संयम धारण करने का निर्णय ले।
उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी व्यक्ति को आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और जीवन से जाते समय संसार को कुछ सार्थक देकर जाना चाहिए। गुरु के सान्निध्य और संयम के माध्यम से जीवन को लोहे से सोने के समान मूल्यवान बनाया जा सकता है।
अंत में उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि धर्मसभा से केवल सुनकर न जाएं, बल्कि जीवन में कोई न कोई संयम या नियम लेकर जाएं, क्योंकि यही आत्मिक जीवन को चमकदार और सार्थक बनाने का मार्ग है।
मुनि श्री निरीह सागर महाराज ने भी उत्तम संयम धर्म पर प्रवचन दिए। और अपनी मुनि दीक्षा तक के प्रसंग को सभी के सामने रखा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |     मंडीदीप के फूलचंद नगर में गेल गैस पाइपलाइन में लीकेज, मचा हड़कंप     |     60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान : ग्राम हातौद में लगा स्वास्थ्य शिविर     |     सड़क नहीं होने से नंदोरा में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला, ग्रामीणों ने अम्बेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन     |     शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |     बम्होरी में चित्रकला कार्यक्रम: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811