इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा 3 दिवसीय केमफेस्ट -२०२६ आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह: ए सेलिब्रेशन ऑफ इनोवेशन एंड प्रोग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एम. पी. काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश सरकार, भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है ।कार्यक्रम के प्रथम दिवस में व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. राजेंद्र पंजाबी, यूरोलॉजिस्ट मेडिकेयर हॉस्पिटल, डॉ. किरण दिवान, केमिस्ट्री विभाग, शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय,इंदौर, डॉ. आनंद निघोजकर,प्राचार्य, डॉ दीपक शर्मा ,कार्यक्रम समन्वयक एवं डॉ. शिफा गोयल, कार्यक्रम संयोजक द्वारा किया गया।
अतिथि का स्वागत डॉ. शीतल भसीन, स्वागत भाषण डॉ. दीपक शर्मा द्वारा एवं अतिथि परिचय प्रो. दीपांशु पाण्डेय के द्वारा दिया गया।

डॉ. राजेंद्र पंजाबी के द्वारा प्रोस्टेट जागरूकता पर व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के अंत मे शिक्षकों तथा छात्रों की समस्या का समाधान प्रश्नोत्तर के माध्यम से किया गया।
हेल्थ एंड वेलनेस: इंडियन नेचुरल प्रोडक्ट्स पर पोस्टर प्रतियोगिता में ६० से अधिक विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रतिभागीयो ने भाग लिया। जिसकी निर्णायिका डॉ. किरण दिवान रही। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के अंतर्गत ५००० रूपये की राशि दी गई।
प्रथम स्थान नंदिनी वर्मा एवं सोहम वर्मा, गुरुहरकिशन पब्लिक स्कूल से, द्वितीय स्थान सूरज नर्वे, न्यू इरा पब्लिक स्कूल से, तृतीय स्थान सिमरन बलवानी, श्री वैष्णव एकेडमी से एवं सांत्वना पुरस्कार रिया परियानी,तीरथबाई कलाचंद स्कूल से रहे।

महाविद्यालयो से प्रथम स्थान गेशना सेठी ,बी. एस. सी द्वितीय वर्ष, महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज से , द्वितीय स्थान आदित्य सिंह, बी. एस. सी प्रथम वर्ष, आई. पी. एस. एकेडमी से , तृतीय स्थान महक फर्टोद बी . एस. सी. प्रथम वर्ष, श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट से एवं सांत्वना पुरस्कार खुशबू परिहार, बी. एस. सी. प्रथम वर्ष, कस्तूरबा ग्राम रुरल इंस्टीट्यूट से रहे। डॉ. आनंद निघोजकर के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गये।इस कार्यक्रम में कुल १०० से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में डॉ. पुष्पेंद्र दुबे, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. मितेश चौधरी, डॉ. प्रदीप पुरे, डॉ. निलेश मण्डलोई, प्रो. प्रवीण शर्मा, प्राे. अश्विनी पाठक प्रो. मोनिका गोस्वामी, प्रो. प्रतिभा जैन, प्रो. मोहिनी कलसेकर, श्री विनय श्रीवास्तव, श्री अमित थुलेकर, श्रीमती संजूला वर्मा एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.सीमा शिन्त्रे एवं आभार डॉ. लाल कुमार चंदेल द्वारा किया गया।