Let’s travel together.

भटेरा के स्कूल में 12 बजे तक नहीं आये शिक्षक तो दिन में ढाई बजे शहजादपुरा स्कूल में मिला ताला

0 293

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह। जिले के ग्रामीण अंचलों के सरकारी स्कूल के शिक्षकों का असमय स्कूल पहुंचने और जल्दी रवाना हो जाने के कारण छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और भविष्य में इसका प्रभाव विद्यार्थियों पर परिलक्षित हो सकता है पर शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति गम्भीर दिखाई नहीं देते लगता है लगता है कि इन पर कठोर कार्यवाही भी नहीं होती है। बटियागढ़ तहसील के शहजादपुरा के शासकीय नवीन हाई स्कूल में दिन में ढाई बजे ताला लगा हुआ था इस संबंध में जब बीआरसी बीएस रावत से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि स्कूल्स का समय तो शाम 5 बजे तक का है पता करते है ताला क्यों लगा था।

12 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक

ऐसा ही हाल बटियागढ़ विकासखंड के भटेरा का है जहां पर विभाग की कार्यवाही न होने के कारण शिक्षक लापरवाह बने रहते है। यहां मंगलवार को दिन के 12 बजे तक शिक्षक उपलब्ध नहीं थे जबकि दो शिक्षक पदस्थ है। यहां एक कमरे में ताला लगा था तो एक रूम खुला हुआ था। इस संबंध में जब बीआरसीसी डीएस चौधरी को जानकारी दी गई तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में आया है जांच करेंगे,सख्त व नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811