Let’s travel together.

13 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत,फाउंटेन में नगर निगम की लापरवाही आई सामने

0 102

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

जबलपुर।  एक 13 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक रोहित केवट स्कूल आने के बाद मेडिकल अस्पताल के पास स्तिथ नेताजी सुभाष चंद्र प्रतिमा के पास बने फाउंटेन के पास बैठा था। मृतक रोहित ने जैसे ही फाउंटेन में हाथ डाला उसे करेंट लगा और वो फाउंटेन के भीतर पानी में गिर गया। रोहित को करंट लगने की सुचना जैसे ही उसके माता पिता को उन्होंने बांस के सहारे रोहित को निकाला और मेडिकल लेकर गये। डॉक्टरों ने जब उसका चेकअप किया और उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

बताया जाता है की फाउंटेन में नगर निगम की लापरवाही के चलते बिजली का तार खुला छोड़ दिया गया था। बिजली का तार खुला छूटने की वजह से पानी में करंट आया और रोहित की मौत हो गई। स्थानीय लोग बताते है की जब से नगर निगम ने फाउंटेन का निर्माण कराया है तब से ये फाउंटेन चालु नहीं है। स्थानीय लोगो ने कई बार निगम को इस बारे में जानकारी और शिकायत की लेकिन निगम के लापरवाह अधिकारीयों और निकम्मे कर्मचारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते बिजली के खुले तारो को अलग कर लिया जाता तो आज किसी गरीब के घर का चिराग नहीं बुझता। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811