Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 26 नवम्बर 2024

0 51

मेष राशि –  धन लाभ मिल जाने से खुशी मिलेगी, हो सकता है  दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।  किसी बात को लेकर उलझन होने से  निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। अपरिचित लोगों से  सतर्क रहना चाहिए, इनसे सहयोग लेने से बचें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से  आवश्यक सहयोग मिल सकता है।

वृषभ राशि  –  शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना,उसके बाद ही उन्हें राहत मिलती दिख रही है।  कुछ मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं और विद्यार्थियों को  परीक्षाओं की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी तभी उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी।  आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।  मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

मिथुन राशि –बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास सार्थक होंगे। सोसाइटी में  किसी से  अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि  फालतू की बातें करने से बचें। इस राशि की महिलाओं के लिए   दिन शानदार रहेगा। घर-परिवार में अधिक खुशी रहेगी।  कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाएगा।

कर्क राशि-  जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं, तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। संतान की सफलता से मन में शांति और प्रसन्नता आएगी, नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से अनबन हो सकती है  अपने भाषा पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में  सूझ-बूझ से काम लेने की जरूरत है नहीं तो  धन का नुकसान हो सकता है।  कार्यक्षेत्र में   कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

सिंह राशि – राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए समय  उत्तम  है।  निसंकोच काम में आगे बढ़ेंगे और जिसका अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में  सावधानी बरतें।   कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बातचीत करते समय मधुरता को बनाएं नहीं रखा होगा तो समस्या हो सकती है। पुराने मित्र से घनिष्ठता बढ़ेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।

कन्या राशि – किसी को दिया हुआ धन  वापस मिलेगा, आपका बैंक बैलेंस मज़बूत होगा।  सूझ बूझ से आप व्यापार को गति देंगे।  माता पिता के साथ समय बिताएंगे। साथ में मंदिर दर्शन के लिए भी जायेंगे। काले तिल दान करें इससे सामने आयी परेशानियां दूर हो जायेंगी   दिन खुशियों से भरा रहेगा।

तुला राशि – आर्थिक स्थिति  पक्ष में रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी भी बात को नजरअंदाज न करें, इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय लाभकारी है। कई दिनों से चल रही व्यस्तता के कारण  थकान महसूस कर रहे थे।  शांति और आराम से बिताएं। कोई भी फैसला लेने से पहले उसके बारे में सोचना जरूरी है।

वृश्चिक राशि – करीबी से अपने मन की बातों को छुपाना होगा, नहीं तो वह उनका फायदा उठा सकता है। भावुकता में कोई निर्णय ना लें,नहीं तो समस्या आ सकती है।  काम पर पूरा फोकस रहेगा।  किसी भी वाहन की खरीदारी में पूरी रुचि दिखाएंगे।  घरेलू मामलों में किसी व्यक्ति से मदद की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में यदि कोई आरोप लगाए तो  अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी नहीं तो  गलत समझा जा सकता है।

धनु राशि-   प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए  दिन बेहतर रहेगा, कोई अच्छी डीलिंग मिल सकती है।   मान सम्मान मिलेगा। आपका कॉन्फिडेंस  सक्सेस दिलाएगा। समाज में  कामों की सराहना की जाएगी।  गर्व महसूस होगा। इस मौसम में  और अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का  सहयोग  मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए कहीं से उधार लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी के बजाय शांति से काम लेने की कोशिश करें। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि ज्यादा चर्चा करने से कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल सकते हैं।

कुंभ राशि –कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।  करीबियों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। वाणी की मधुरता को बनाए रखें,रचनात्मक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे। परिवार में सदस्यों का सहयोग व समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर यदि  परेशान चल रहे थे,तो  समस्या भी सुधरेगी।

मीन राशि – मित्रों का साथ मिलने से जीवन में आगे बढ़ेंगे, काफी दिनों की परेशानी कम हो जाएगी। कोई टेक्निकल स्किल सीखेंगे,  फ्यूचर ब्राइट होगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा,  रुके काम पूरे हो जायेंगे। कान से जुड़ी समस्याओं के लिए  अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। काफी हद तक आराम मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बक्सवाहा की बेटी बनी सहायक संचालक, परिवार का बढ़ाया मान     |     महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आग :: 25 टेंट जले, ट्रेनों का संचालन भी रोका गया     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811