Let’s travel together.

भाजपा की समर्पण निधि संग्रह अभियान जिला कामकाजी बैठक संपन्न

0 84

-हमारा जिला हमेशा समर्पण निधि संग्रह में सबसे आगे रहा है- स्वास्थ्य मंत्री

-हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन के कार्य समय सीमा में पूर्ण करें-श्री किरार

-हम इस अभियान के मध्य घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से भी जोड़ने का काम करें-श्री अल्केश आर्य

रायसेन . भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व अनुसार समर्पण निधि के संबंध में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर भाजपा जिला संगठन द्वारा बैठक आयोजित की गई हैं। जिसमें अतिथि के रूप स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, संगठन जिला प्रभारी श्री अल्केश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल, समर्पण निधि के प्रभारी श्री राजेंद्र अग्रवाल ने मार्गदर्शन दिया तथा नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय हुआ बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री रामकुमार साहू ने किया।


बैठक में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा महापुरषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं संगठन जिला प्रभारी श्री अल्केश आर्य जी का फूल मालाओं से स्वागत किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने संगठन विस्तार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित, कार्यकर्ताओं की माध्यम से अर्पण किया है और वटवृक्ष रुपी संगठन को गांव-गांव की चौपाल तक ले गए। उन्होंने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ कर संगठन की आर्थिक स्थिति को कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आगे बढ़ाया। हमारा जिला हमेशा समर्पण निधि संग्रह में सबसे आगे रहा है। उम्मीद करता हूं कि इस वर्ष भी जिला भाजपा समय सीमा में निधि संग्रह का लक्ष्य प्राप्त करेगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने बैठक की रूपरेखा विस्तार से और उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि संगठन की विचारधारा को लेकर जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ता संगठित होकर धन संग्रह में लगे हैं। हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए इस अभियान को समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम की तैयारियां भी प्रारंभ करना है।


संगठन जिला प्रभारी श्री अल्केश आर्य कहा हम सब भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं संगठन रूपी कार्य को गति प्रदान करने में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है । इसी तरह यह महाअभियान है, इसमें समस्त कार्यकर्ता संगठन के आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि हम इस अभियान के मध्य घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से भी जोड़ने का काम करें। बैठक में पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल ने भी संबोधित किया।
भाजपा की कामकाजी बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रवैन्द्र विजयवर्गीय, बलराम मालवीय युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नागर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्दीकी सिद्दीक, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष सूरज दोहरे समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने तुरंत सुधरवाया खराब हैंडपंप     |     ‘बीजेपी के डर से वायनाड में कांग्रेस ने नहीं लगाए झंडे’, माकपा ने राहुल गांधी को घेरा     |     नामांकन के लिए 24 हजार रुपए की चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, आधे घंटे तक गिनते रहे मतदान कर्मी     |     मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में BJP उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे राजपूत     |     झोपड़ी में रहने वाले किसान के बेटे ने पास किया UPSC की परीक्षा, पवन ने हासिल की 239वीं रैंक, गांव में खुशी का माहौल     |     सलमान खान के बाद अब दिग्गज नेता को मिली फोन पर धमकी, दाऊद इब्राहिम का नाम आया सामने     |     दिल्ली के LG ने जेल में बंद CM केजरीवाल को लिखा खुला पत्र, पानी की समस्या का किया जिक्र     |     चुनावी मैदान में वीरप्पन की बेटी विद्यारानी… पिता के सपने करना चाहती हैं साकार     |     मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव बोले-जनता ने ठाना है, झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है     |     भिंड में कांग्रेस को झटका, देवाशीष जरारिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811