Let’s travel together.

नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे

0 140

आरोपी को राजगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

राजगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पने वालें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे।आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से से मित्रता कर प्रेम जाल में फंसाया और फिर ब्लैकमेल कर लगभग 06 लाख रुपये राशि हड़प ली ।

07 जून को थाना राजगढ़ पर पीड़िता द्वारा अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा निवासी राजगढ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से से मित्रता कर प्रेम जाल में फंसाया और आरोपी कान्हा द्वारा बहला फुसलाकर दुर्घटना एवं अन्य आवश्यक कार्यों के नाम पर बार बार रुपये लिए जब पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसके साथ बतमीजी कर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा और फिर से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी द्वारा बार बार ब्लैकमेल कर लगभग 06 लाख रुपये राशि हड़प ली गई। पीड़िता कि शिकायत के आधार पर थाना राजगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 74, 115(2), 308(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर प्राप्त की गई राशि को खर्च करना बताया गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय सरदारपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक जुली अमलियार, प्रधान आरक्षक रैमसिंह बर्डे, आरक्षक सुभाष एवं आरक्षक दिलीप की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811