Let’s travel together.

गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं

0 90

किसान संगठनों के साथ बैठक कर अधिकारियों को दिए समय-सीमा में समाधान के निर्देश

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

गैरतगंज के नवागत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री हर्षल चौधरी ने किसान संगठनों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का उद्देश्य किसानों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाना रहा।

बैठक के दौरान एसडीएम श्री चौधरी ने किसान प्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन और किसानों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा उनकी शिकायतों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निराकरण करें।

बैठक में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नरेश सिंह राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पूजा जैन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गोविंद नामदेव, खाद्य अधिकारी संगीता बंजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। किसान संगठनों की ओर से मुकेश धाकड़, मिट्ठूलाल मीना, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि नीरज जैन तथा क्षेत्र के अनेक किसान भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के अंत में प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए नियमित संवाद बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811