Let’s travel together.

मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित 

0 22

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

अंचल क्षेत्र के कई गांवों में ग्रीष्मकालीन मूंग की बोवनी की गई है। इन दिनों मूंग की फसल फूल और फल की स्थिति में है। लेकिन मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से फसल विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होती जा रही है।कहीं इल्लियों का प्रकोप बढ़ रहा है तो कहीं माहू रोग, रस चूसक कीट फसल को प्रभावित कर रहे हैं। ऐेसे में किसान खेतों में पहुंचकर फसल का जायजा लेते हुए अन्य किसानों को इससे बचाव के उपाय बता रहे हैं। कीटनाशक दवा विक्रेताओं की सलाह पर किसान मूंग में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। इसके बावजूद इन दवाओं का असर पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रहा है। इससे किसानों को कम पैदावार होने की आशंका बनी हुई है। वहीं फसल को रोग से बचाने के लिए किसानों को खासी मशक्कत करना पड़ रही है।

क्षेत्र में बोई हुई मूंग को रस चूसक इल्लियां फसल को प्रभावित कर रही है। खेतों में लगी मूंग में माहू रोग और रस चूसक इल्लियों से फसल बर्बाद होने लगी। किसान मलखान मीणा, लखन मीणा,रंजीत मीणा ,भीकम मीणा ,जाए महाराज सिंह, मनोज ने बताया कि ऐसे ही इल्लियों का प्रकोप रहा तो मूंग की पैदावार कम निकलेगी। मूंग की फसल को साफ मौसम और धूप की जरूरत होती है। लेकिन इस वर्ष बार.बार मौसम खराब हो रहा है। बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी और बारिश हो जाती है। ऐसे में इस साल मूंग की पैदावार कम होगी। किसान ऐसे हालात से खासे चिंतित हैं। पैदावार में कमी की संभावना समय पर बिजली पर्याप्त मात्रा में मिलने से शुरूआती दिनों में मूंग की फसल में रौनक बनी रही। तो किसानों को भरपूर पैदावार होने की संभावना दिखाई दी। मगर इसके बाद कभी बादल छाने तो कभी बारिश होने से फसल पर विपरीत असर पडऩे लगा। किसानों का कहना है कि फसल में इल्लियों के प्रकोप है। महंगी दवाओं का छिड़काव करने के बाद भी असर नहीं दिखाई दे रहा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पङ़ेगा।साथ ही अब बारिश ने किसानो की उम्मीद पर पानी फेर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811