Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में तिरंगा यात्रा में लिया भाग, भारत मां की जय के नारे लगे

0 111

– शिवपुरी में सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय का भी किया शुभारंभ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को शिवपुरी के दौरे पर आए। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने शिवपुरी में तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मानस भवन से प्रारंभ हुआ और शिवपुरी शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राएं और सामाजिक क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हाथ में तिरंगा लेकर आगे आगे चले और उनके साथ क्षेत्र के लोग शामिल रहे। इस मौके पर भारत मां की जय के नारे लगे। तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों में खासा उत्साह दिख गया बंद के साथ स्कूली बच्चे तिरंगा हाथ में लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए नजर आए। श्री सिंधिया ने अपने दौरे के दौरान मानस भवन में लाडली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस मौके पर ग्रामीण आजीविका मिशन महिला समूह की सदस्यों को ऋण वितरण की चेक भी वितरित किए गए।

जनसंपर्क कार्यालय के जरिए सुनी जाएगी लोगों की समस्याएं-

श्री सिंधिया ने अपने दौरे के दौरान शिवपुरी जिला मुख्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनने और उसका निराकरण करने के लिए अपने जनसंपर्क कार्यालय का भी शुभारंभ किया। यहां पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811