Let’s travel together.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग

0 71

– मध्यप्रदेश के 5 लाख पेंशनरों की समस्याओं केम समाधान की मांग

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज  रायसेन

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन, तहसील शाखा गैरतगंज ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के लगभग 5 लाख पेंशनरों की लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की है। ज्ञापन दिनांक 10 जून 2026 को प्रस्तुत किया गया, जिसमें पेंशनरों की आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का उल्लेख करते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।

लंबित मामलों से पेंशनरों में बढ़ रही निराशा

एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से लंबित मामलों के कारण पेंशनरों एवं उनके परिवारों में असंतोष और निराशा का वातावरण है। महंगाई के दौर में समय पर लाभ नहीं मिलने से वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें

पेंशनर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) को समाप्त करने की मांग

कैशलेस बीमा योजना में पेंशनरों से प्रीमियम नहीं लिए जाने अथवा कर्मचारियों के समान व्यवस्था लागू करने की मांग।

पेंशन संबंधी देय आर्थिक लाभों और एरियर का समयबद्ध भुगतान

न्यायालयों के निर्देशों के अनुरूप लंबित एरियर एवं अन्य देयकों का भुगतान, साथ ही विलंब होने पर ब्याज सहित राशि प्रदान करने की मांग

80 वर्ष की आयु पर मिलने वाले अतिरिक्त लाभ को 79 वर्ष पूर्ण होने पर लागू करने का आग्रह

कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशनरों को उपदान (ग्रेच्युटी) राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग

समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपील

एसोसिएशन ने शासन से आग्रह किया है कि पेंशनरों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका शीघ्र और न्यायोचित समाधान किया जाए, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। ज्ञापन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर भी अंकित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811