Let’s travel together.

पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश

0 63

राम जानकी मंदिर परिसर में चला विशेष अभियान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत दीवानगंज द्वारा  भवानी चौक स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक पौधा न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करता है।

ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर गांव को स्वच्छ एवं हरित बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर सरपंच गिरजेश नायक, सचिव रामप्रसाद मालवीय, सांची ब्लॉक की समन्वय अधिकारी रंजना मारन, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, अमित पाल राघव, मुकेश साहू, मनोज जाटव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811