Let’s travel together.

साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान 

0 36

 देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन 

सांची में बारिश पूर्व तैयारी को लेकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर भर मैं आयोजित किया गया जल संवर्धन अभियान इसके तहत कुओं की सफाई एवं तालाब सफाई की गई।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद प्रशासन द्वारा नगर भर मे बारिश पूर्व तैयारी को लेकर तथा बारिश के जल को संग्रहित करने शासन की जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई इस अभियान के तहत वार्ड नं 15 मे स्थित कुये की सफाई अभियान की शुरुआत की गई कुएं से गंदगी एवं कचरा बाहर निकाल कर एकत्रित किया गया ।उपाध्यक्ष पार्षद  सीएमओ रामलाल कुश्वाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर सफाई अभियान चलाया ।इस अभियान के तहत कुएँ से सफाई करते हुए बारिश के जलसंवर्धन की व्यवस्था जुटाई इसके पश्चात मदागन तालाब में सफाई अभियान चलाया गया तथा अन्य स्थानों पर भी यह अभियान चला।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा शासन द्वारा जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर के कुएं तालाब जैसे स्थलों की सफाई व्यवस्था की जा रही हैं जिससे इस अभियान को सफल बनाया जा सके ।

सीएमओ रामलाल कुश्वाह ने कहा कि बारिश के पूर्व नगरीय क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार बारिश के जल संवर्धन के तहत अभियान चलाया जा रहा है नगर के सभी कुओं तालाब की सफाई व्यवस्था की जायेगी तथा नगर वासियों को भी जलसंग्रहण हेतु प्रेरित करने जागरूक किया जायेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811