Let’s travel together.

टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा

0 58

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर दीवानगंज पुरानी चौकी, बालमपुर घाटी और दाल मिल चौराहे के आसपास बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सड़क पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही के बावजूद संबंधित एजेंसी द्वारा इन गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टोल टैक्स की वसूली लगातार की जा रही है, लेकिन सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है।

सबसे अधिक परेशानी दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने बने बड़े गड्ढे से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक करीब 10 बाइक चालक इस गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं। बारिश शुरू होने के साथ ही गड्ढों में पानी भरने लगा है, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

बालमपुर घाटी और दाल मिल चौराहे पर भी सड़क की हालत खराब है। रात के समय और बारिश के दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम) द्वारा गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने जिला प्रशासन और एमपीआरडीसी से तत्काल गड्ढों को भरवाने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क उपयोगकर्ताओं से नियमित टोल टैक्स वसूला जा रहा है, तो सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क उपलब्ध कराना भी संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811