Let’s travel together.

जबरन होटल के कमरे में घुस 6 हमलावरों ने पहले महिला को बिस्तर से खींच की ये शर्मनाक हरकत फिर खुद शूट किया VIDEO

0 76

बेंगलुरू: कर्नाटक के बेंगलुरू में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। दरअसल, यहां एक   छह लोगों ने निजता का हनन करते हुए पहले एक एक होटल  के कमरे में जबरन घुसे फिर यहां मौजुद एक कपल के साथ जमकर मारपीट की वजह यह थी कि दोनों अलग-अलग धर्म थे और एक साथ रह रहे थे।

इतना ही नहीं हमलावरों ने खुद ही इसका वीडियो भी शूट किया।  जिससे संकेत मिलते हैं कि हमलावर मशहूर होना चाहते थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि हवेरी जिले के हनागल ताल्लुके में मौजूद एक लॉज के एक कमरे के बाहर छह लोग खड़े हैं. कमरे का नंबर रिकॉर्ड कर लेने के बाद वह दरवाज़ा खटखटाते हैं और अंदर घुस  सीधा महिला की तरफ़ बढ़ते हैं, जो बुर्के से अपना तेहरा छिपाने की कोशिश कर रही है और उस पर ज़ोर से वार कर देते है।  जिससे वह ज़मीन पर गिर जाती है. इसके बाद कमरे में मौजूद पुरुष पर भी हमला किया जाता है, और जब वह कमरे से बाहर भागने की कोशिश करता है।

 वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावरों में से एक उस महिला को बिस्तर के पास घेर लेता है, जबकि दूसरा उस पर फिर वार करता है और उसे फिर से ज़मीन पर खींच लेता है।  इस दौरान बाकी हमलावर वीडियो बनाते रहते है।

वहीं घटना के बाद पीड़ित कपल ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, और छह में से दो हमलावर गिरफ़्तार कर लिए गए हैं।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया,  हमला 7 जनवरी को हनागल के नलहारा क्रॉस पर हुआ था। छह आरोपियों, जो अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। दो आरोपी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं और अन्य चार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811