– फीफा की पहल से स्कूलों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा, नवोदय विद्यालय बना नोडल
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। फीफा की पहल से स्कूलों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए इस मौके पर फुटबॉल का वितरण किया गया। नवोदय विद्यालय इसका नोडल है, जिसके माध्यम से सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय से डॉ. रणधीर सिंह (पीटीआई) उपस्थित हुए और उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड गैरतगंज के 38 विद्यालयों को खेल सामग्री के रूप में कुल 174 फुटबॉल वितरित किए गए। यह सामग्री फीफा द्वारा भारत सरकार को उपलब्ध कराई गई है। इसके अंतर्गत भारत सरकार ने जवाहर नवोदय विद्यालयों को जिले का नोडल विद्यालय बनाया है, जिसके माध्यम से यह सामग्री स्कूलों तक पहुंचाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य विश्व स्तर पर लोकप्रिय खेल फुटबॉल को विद्यालय स्तर पर बढ़ावा देना और विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. दीवार भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया।