Let’s travel together.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य

0 43

रायसेन जिला 124679 स्वगणना के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर

रायसेन। भारत की जनगणना 2026-27 के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बताया कि जिले में एक मई से प्रारंभ होने वाले चरण में सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को शुचितापूर्ण और व्यवस्थित जनगणना के लिये निर्देश दिये गये है। रायसेन जिला जनगणना-2027 की स्व-गणना में प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में 30 अप्रैल तक 124679 नागरिकों ने स्व-गणना पूरी की है, जो राज्य में सर्वाधिक है। जिले में मिशन मोड में अभियान चलाया गया है, जिसमें अधिकारियों और मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी रही है।

रायसेन जिले को कुल 25 चार्जो में बांटा गया है जिसमें कुल 2387 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 1768 तथा शहरी क्षेत्रों में 619 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रगणकों के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 300 पर्यवेक्षक और शहरी क्षेत्रों में 112 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिले की सभी तहसीलों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया है। जनगणना के दौरान घर की बनावट (छत, दीवार, फर्श), मकान नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या, और सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय, वाहन) से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। मकानों की जियो-टैगिंग की जाएगी, जिससे सही डिजिटल मैपिंग हो सके। मकान सूचीकरण और आवास गणना 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी, जिसमें प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी। रायसेन जिले में कुल 2794 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 2203 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों में 591 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। एक मई से 30 मई के बीच प्रगणक अपने-अपने आवंटित हाउसलिस्टिंग ब्लॉकों में भवन क्रमांक अंकित कर मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811