Let’s travel together.

रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव

0 109

 रुपेश मेहरा बरेली रायसेन

रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन करते हुए पूज्य ब्रह्मचारी विष्णु दत्त जी शास्त्री के द्वारा नींव रखी जाएगी ।नर्मदा घाट स्थित इस आश्रम पर मंदिर निर्माण को लेकर गांव के युवाओं के द्वारा बीड़ा उठाया गया है। मंदिर निर्माण से पूर्व घाट के किनारे इस आश्रम पर विगत 20 वर्षों से सीताराम संकीर्तन निरंतर चल रहा है। इस संबंध में आश्रम के संचालक पूज्य विमल दास महाराज के आव्हान पर ग्रामीण सहित आस पास के भक्त इस धर्ममय कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है इसी दौरान गांव के युवाओं ने मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया था जिसको अब मूर्त रूप मिलने वाला है।

प्रदेश की जीवनदायनी कहलाने वाली मां नर्मदा धर्म का आस्था के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार लोगों की पूर्ति कर रही है जिसमें कृषि , बिजली और प्रदेश के एक बहुत बड़े हिस्से को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराती है। वहीं जिला रायसेन के देवरी से लेकर भारकच्छ तक एक लंबा सफर तय करती है इस दौरान कई प्रसिद्ध घाट नर्मदा किनारे है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811