रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले एवं सभी प्रकोष्ठों और विभागों के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह चौहान की सहमति से नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार उत्तम यादव, वीरेंद्र मीणा एवं अशोक लोवंशी को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने इन तीनों नेताओं की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं पूर्व में किए गए सराहनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

बताया जा रहा है कि तीनों ही नवनियुक्त पदाधिकारी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहकर जनहित एवं पार्टी हित में कार्य करते आ रहे हैं, जिसके चलते उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए मजबूती का कदम माना जा रहा है।
इन नियुक्तियों पर दीपेश मीणा, दशरथ मीणा, विनोद इरपाचे, परेश नागर राजेश खटीक पार्षद राजू मेहरा सरपंच जमना राजपूत महेश जैन अनूप पाल, राकेश मालवीय, संदीप गुर्जर, मनीष मालवीय, सुनील मालवीय, गणेश शर्मा, कपिल पाल, आदिल खान, नावेद खान, अमित गुर्जर, भूपत राजपूत एवं उमेश राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि नए पदाधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा देंगे तथा नगरीय निकाय स्तर पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करेंगे।