Let’s travel together.

5 साल में बेटा नहीं हुआ तो बहू को मार डाला, फिर गांववालों को पुलिस केस में फंसाया, ऐसे हुआ खुलासा

0 462

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी के बाद महिला को बच्चा न होने पर उसके ससुरालवालों ने ही उसकी हत्या कर दी. मृतक महिला को शादी के 5 साल बाद तक बच्चा नहीं हुआ. इसी बात से गुस्साए ससुरालवालों महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा न हो इसके लिए महिला के ससुरालवालों ने जमीन के विवाद में ही गांव के दूसरे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया.

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने खुलासा किया कि महिला की हत्या किसी रंजिश में नहीं बल्कि शादी के बाद बच्चा न होने पर उसे अपनी नंद, देवर और जेठ ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, और जेल भेज दिया है. पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है, जिसका महिला की हत्या में इस्तेमाल किया गया था.

रची हत्या की साजिश

संभल के गुन्नौर के भोजराजपुर गांव में एक महिला को शादी के 5 साल बाद तक कोई संतान नहीं हुई. ससुरालवालों ने बच्चा न होने का दोषी महिला को माना और ससुराल के 3 लोगों ने उसकी हत्या की साजिश की. हत्या का खुलासा न हो इसके लिए जमीन के रंजिश का नाम देकर दूसरे लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराने की योजना बना ली. पहले ससुरालवालों ने महिला को गोली मार दी. हत्या के बाद पुलिस थाने में योजना के तहत गांव के दूसरे लोगों को फंसा दिया.

पुलिस ने किया खुलासा

एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 16 जून को गुन्नौर थाना के गांव भोजराजपुर में माया नाम की महिला की हत्या हुई थी. बच्चा न होने पर परिवार के लोगों ने ही महिला की गोली मार कर हत्या कर दी तथा जमीन की रंजिश में गांव के दूसरे लोगों को नामजद कर दिया. थाना पुलिस ने हत्यारोपी महिला के जेठ देबर और ननद को गिरफ्तार किया तथा हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811