Let’s travel together.

जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0 95

– गैरतगंज नगरीय क्षेत्र में है शिक्षिका की ड्यूटी

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जनगणना कार्य में ड्यूटी कर रही एक शिक्षिका की अचानक तबियत बिगड़ गई तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीषण गर्मी के बीच काम कर रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा है।

बताया जाता है कि गैरतगंज नगरीय क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी में तैनात महिला शिक्षिका और प्रगणक मीरा व्यास भीषण गर्मी की चपेट में आने से अस्वस्थ हो गईं। मीरा व्यास अपने प्रगणक ब्लॉक में घर घर जाकर गणना का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल गैरतगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। प्रशासन ने गर्मी के मौसम में आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह कर्मचारियों को दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811