Let’s travel together.

भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल 

0 32

 रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन 

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जनसमस्याओं को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। किसान, महिलाएं और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं, जिससे क्षेत्र में असंतोष का वातावरण बन गया है। इसी बीच कांग्रेस नेता सुभाष पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया! एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस पूरे मुद्दे को और तूल दे दिया है।

जारी वीडियो में सुभाष पटेल ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को “अराजकता का माहौल” बताते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुर विधानसभा में किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता गौमाता से जुड़े मामलों में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

इसी कड़ी में मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को लेकर महिलाओं का गुस्सा भी फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

कांग्रेस नेता ने अपने वीडियो में कहा कि जब क्षेत्र के अलग-अलग वर्ग अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएं, तो यह प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान निकालने की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर, आम जनता भी इस स्थिति से परेशान नजर आ रही है। लगातार हो रहे प्रदर्शनों और अव्यवस्था के चलते लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर कितनी गंभीरता से कदम उठाते हैं और जनता को राहत मिलती है या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811