Let’s travel together.

बर्थडे पार्टी में हर्ष फायर के दौरान कट्टे से किया फायर, 12 वर्षीय बच्चे की आंख में लगी गोली

0 717

– पुलिस ने मामला दर्ज किया

– घायल बच्चा ग्वालियर रेफर

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत आने वाले मछावली गांव में जन्मदिन के कार्यक्रम मे हर्ष फायर किए जा रहे थे, इसी दौरान दो दोस्तो में आपस में हर्ष फायर किए जाने वाले कट्टे की छीना-छपटी होने‎ लगी और गलती से कट्टे का ट्रेगर दब गया,जिससे गोली चल गई यह गोली 12 साल के बच्चे में जा धंसी,जिससे वह गंभीर घायल हो गया उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

फरियादी माया शिव उम्र 40 साल पुत्र‎ इमरतलाल परिहार निवासी ग्राम‎ दबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि‎ 6-7 अप्रैल की दरम्यानी रात 12 से‎ 1 बजे भगवत लोधी के नाती का‎ जन्मदिन था। आरकेस्ट्रा कार्यक्रम‎ के दौरान मछावली गांव से आए‎ रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी व नरेंद्र लोधी‎ बच्चे का पलना लेकर आए थे।‎ कार्यक्रम में दोनों नाचने लगे, तभी‎ लोकेंद्र व नरेंद्र के बीच छीना छपटी‎ हुई और कट्टे का ट्रेगर दब गया।‎
कट्‌टा चलने से सामने बैठे 12‎ साल के बेटे उमाशंकर परिहार की‎ दाहिनी आंख में गोली लग गई। पिता‎ माया शिव ने बताया कि नेमसिंह‎ लोधी के संग बच्चे को सरकारी‎ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर‎ ने रेफर कर दिया। पुलिस ने लोकेंद्र‎ और नरेंद्र लोधी के खिलाफ धारा‎ 308 ताहि 3(2)(व्हीए) एससी‎ एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811