सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
तिल्दा नेवरा के वहेसर गांव में एक सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म ओर दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है….घटना बीती रात की है जब सात वर्षीय मासूम तिल्दा नेवरा के बहेसर गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह में आई थी तभी वैवाहिक समारोह में सामिल तीस वर्षीय राजकुमार उर्फ राजा वर्मा बच्ची को बहला फुसलाकर बाजू में ले गया ओर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद जान से मारने का प्रयास किया।
बच्ची की चीखें घटना के समय तो वैवाहिक शोरगुल में दब गई लेकिन जब बच्ची को मृत समझकर आरोपी फरार हो गया उसके कुछ समय बाद बच्ची को होश आया तब तक विवाह का शोरगुल में शांत हो चुका था तब बच्ची की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया..देर रात ही आरोपी की पहचान होने के बाद महिलाओं ने आरोपी की धुनाई भी की ओर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.नेवरा पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है.घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है
शोरगुल के बीच एक सात वर्षीय मासूम बच्ची को बत्तीस वर्षीय दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया ओर जान से मारने का प्रयास कर मरा समझकर चला गया.
प्रार्थी ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। दिनांक 29 अप्रैल की रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के मध्य उसकी 07 वर्षीय पुत्री अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, जिनके साथ पड़ोसी राजकुमार उर्फ राजा भी मौजूद था। इसी दौरान राजकुमार उर्फ राजा ने प्रार्थी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 179/26 धारा 65(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – राजकुमार उर्फ राजा वर्मा पिता लखन लाल वर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम बहेसर थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।