Let’s travel together.

अधजला शव मिला, अंतिम संस्कार भी हुआ… फिर एक मैसेज से जिंदा हो गई महिला; जानें मामला

0 758

मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने नोएडा में अपने खाते से पैसे क्या निकाले वह जिंदा हो गई. जी हां…. आपने सही पढ़ा. जिस महिला का उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार कर मृत्यूभोज भी दे दिया था, वह महिला असल में नोएडा में जॉब कर रही थी. जब परिजनों और पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह भी हैरान रह गए. पुलिस ने महिला को उसके नोएडा के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया.

ये अतरंगी मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद के मौ थाने का है. यहां की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का उसके पति से आए दिन झगड़ा होता था. महीनेभर पहले महिला ने अपने पति के सगे भांजे पर रेप का मामला भी दर्ज करवाया था. इसी बीच मौ थाना पुलिस को एक महिला का अधजला शव मिला. पुलिस ने शव के बारे में पड़ताल की तो महिला के परिजनों ने उसे पहचान लिया. इलाके के एक परिवार ने महिला के शव की शिनाख्त की और उसका अंतिम संस्कार कर मृत्यूभोज भी दे दिया.

बैंक के मैसेज से हुआ खुलासा

मायके वालों ने महिला के ससुराल वालों पर महिला के कत्ल का इल्जाम लगाया. साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी. इसी बीच एक दिन पति के फोन पर एक मैसेज आया. पति ने मैसेज खोला तो वगह हैरान रह गया. मैसेज में मृत महिला के लाडली बहना स्कीम वाले खाते से पैसे निकाले गए थे. ये पैसे किसी ने मथुरा के कियोस्क से निकाले थे. जिस खाते से पैसे निकाले गए थे उस खाते से पति का मोबाइल नंबर लिंक था.

जिंदा मिली महिला

पति ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल शुरू की. जांच में सामने आया की मथुरा के कियोस्क सेंटर से खाताधारक ने अपने फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर के पैसे निकाले थे. पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकाली तो हैरान रह गई. फुटेज में महिला जिंदा दिखी. पुलिस ने महिला की लोकेशन के आधार पर पीछा किया तो नोएडा की एक मोबाइल पैकिंग कंपनी में महिला काम करती मिली. महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पूछताछ में महिला ने उगला सच

पूछताछ में महिला ने बताया की वह शादी नहीं करना चाहती थी. उसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई. इसलिए महिला की उसके पति से भी नहीं बनती थी. महिला के दो बच्चे हैं, लेकिन उसने उनको भी छोड़ दिया. महिला के एक बेटा और एक बेटी है, जिसे उसने छोड़ दिया. वह नोएडा आ गई और यहां एक कंपनी में काम करने लगी. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है की जो शव उसे मिला था और जिसका अंतिम संस्कार किया वह शव आखिर किसका है और महिला की मौत कैसे हो गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811