Let’s travel together.

विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी करोड़ों की सौगात

0 83

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत माठ-तिल्दाडीह-बिठिया-आसौदा मार्ग चौड़ीकरण मरम्मत और पुल पुलिया निर्माण का लगभग 19 करोड़ 41लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया ।


धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा आज का दिन यहां के निवासियों लिए ऐतिसाहिक दिन है और लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांव-गांव तक सड़क संपर्क को मजबूत और आवागमन को सुगम बनाने सड़क और पुलों के कामों में तेजी आई है साथ ही

राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है इसी तरह यहां पर रोड बनने से इन ग्राम पंचायतों का बृहद रूप में विकास होगा और आवागमन के लिए ग्राम वासियों को एक अच्छी सौगात मिलेगी।
इस अवसर में धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा यहां पर वरिष्ठ बुजुर्गों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया।

आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अश्वनी वर्मा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी वर्मा,ग्राम पंचायत माठ सरपंच सुरेंद्र गेंद्रे,ग्राम पंचायत तिल्दाडीह सरपंच रजनी पारधी, वीरेंद्र वर्मा, कान्ति वर्मा, हरीश वर्मा, शैलेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र वर्मा, खूबी डहरिया,सूरज सूर्यवंशी, लोकेश नेताम, मुन्ना पाल, श्रवण पाल, नारद वर्मा, मनसा यादव सहित लोक निर्माण विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण और समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811