Let’s travel together.

भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

0 123

रायसेन। भोपाल-विदिशा हाईवे पर सांची थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढकना-चपना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान सोनू कुशवाह और सूरज कुशवाह के रूप में हुई है। दोनों युवक काछी कानाखेड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दोनों रिश्ते में जीजा साले बताये जा रहे हे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव सांची अस्पताल पहुंचाए गए। घटना की खबर मिलते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

अज्ञात वाहन की पहचान की मांग, हाईवे पर चक्काजाम

हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता नहीं चलता, तब तक उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कैसे होगी। वाहन और चालक की जानकारी नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

चक्काजाम के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। मामला रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र का है। अब पुलिस के सामने अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक तक पहुंचने की चुनौती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811