शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
नवरात्रि के अवसर पर लोग श्रद्धा भक्ति के साथ लोग पूजा पाठ में लगे हुए हैं। इसी भक्ति भाव के माहौल में चमत्कार देखने मिला जहां जमीन के अंदर से माता की मूर्तियां प्रकट हुई। जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया और जमीन से निकली मूर्तियों की पूजा अर्चना और अभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया।
जानकारी अनुसार नगर से मात्र 3 किमी दूर स्थित फतेहपुर टेकरी पर यह चमत्कार देखने मिला। वहां स्थित महाकाली मंदिर में तनू एवं राखी नाम की दो छोटी- छोटी युवतियां एवं कुछ महिलाएं दर्शन करने के बाद भजन कीर्तन करने लगी तभी तनु नाम की युवती को माता आने लगी और बताया कि यहां देवीय मूर्तियां हैं, जिसके बाद महिलाएं उसके साथ और ऊपर टेकरी पहुंची जहां पर जमीन को खोदा तो जमीन में मां दुर्गा, माता सीता एवं लवकुश की प्राचीन मूर्तियां निकली। जैसे ही देवीय मूर्तियां निकलने की सूचना लोगों को लगी तो तुरंत ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उक्त स्थान पर पहुंचे और जयकारों के साथ पूजा पाठ और अभिषेक करने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, टीआई राजीव उईके सहित पुलिस बल भी पहुंचा और घटना स्थल का मुआयना किया।

युवती तनु ने बताया कि मैं सुबह 11 बजें वहां स्थित महाकाली के दर्शन करने गई थी जिसके बाद भजन करने लगी तो मुझे शरीर कुछ होने लगा। लेकिन उसके बाद क्या हुआ पता नहीं। वहां उपस्थित महिला सिलावट ने बताया कि हम सभी साथ गये थे और भजन कीर्तन कर रहे थे तभी तनु को माता आने लगी और फिर उसने बताया कि यहां पर मूर्तियां हैं तो उसके साथ राखी और सभी महिलाएं टेकरी पर कुछ दूरी पर पहुंची जहां राखी और हम लोगों ने जमीन खोदी तो जमीन से मां दुर्गा और दो अन्य मूर्तियां निकली।
टीआई राजीव उईके ने बताया कि फतेहपुर टेकरी पर कुछ मूर्तियां निकलने की घटना की जानकारी लगी तो पुलिस बल के साथ पहुंचा तो यहां तीन मूर्तियां निकली हुई दिखी और लोग पूजा पाठ करतें हुए मिले अभी जांच चल रही है।