ग्राम पंचायत ने शुरू कराया निर्माण कार्य, लंबे समय से सड़क की सुविधा का इंतजार कर रहे लोगों को मिलेगी राहत
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत दीवानगंज में विकास कार्यों को गति देते हुए सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। पंचायत द्वारा हिम्मत सिंह नायक से हजारीलाल तक मोहल्ले की गली में सीसी रोड बनाई जा रही है। इस निर्माण कार्य पर करीब 3 लाख 30 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।

सीसी रोड बनने से मोहल्ले के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में कीचड़ और गंदगी से होने वाली परेशानी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि पक्की सड़क बनने से रोजाना आने-जाने में सहूलियत होगी और गली की स्थिति में सुधार आएगा।