सुरेंद्र जैन धरसींवा
गोमाता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के उद्देश्य से 17 नवंबर 2026 को श्रीराम गौ मंदिर कुकेरा में भव्य गो पुष्टिक महायज्ञ एवं गो भंडारे का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और गौसेवा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
संतों का मिला पावन सानिध्य
कार्यक्रम में परम पूज्य गोवत्स श्री सुरभिदास जी महाराज श्री कालिका सिद्ध पीठ, टेढ़ी वृंदावन का पावन सानिध्य एवं पं. राकेश शर्मा महाराज जी कुरुद वाले की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर परम पूज्य गोवत्स योगेश जी महाराज, तोपेश टेंभरे , संतोष कुमार , श्रीमती राधा दासी , श्रीमती अन्नपूर्णा माता जी एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरोज चंद्रवंशी सहित क्षेत्र के अनेक गौसेवकों एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
17 दिसंबर को गौ सम्मान आवाहन अभियान का दिया संदेश
कार्यक्रम में गोमाता की महिमा एवं संरक्षण पर प्रेरणादायक कथा सुनाई गई। साथ ही 17 दिसंबर को देशभर में आयोजित होने वाले गौ सम्मान आवाहन अभियान की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।संतों ने कहा कि गौसेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। गौमाता का सम्मान करना हर सनातनी का कर्तव्य है।

भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
महायज्ञ के बाद आयोजित गो भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, गौभक्तों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए गौसेवा और गौसम्मान के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।