Let’s travel together.

साइकल यात्रा कर देश में स्वदेशी सामान अपनाने के लिए बुजुर्ग कर रहे जागरूक

0 249

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर शुक्रवार को एक बुजुर्ग जिसका नाम तस्वीर फोगाट हरियाणा का रहने वाला है वह पिछले 8 साल से साइकिल से भारत यात्रा कर रहा हैं साथ ही लोगों को स्वदेशी सामान अपनाने के लिए जागरूक कर रहा हैं। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के ग्राम झिंझर निवासी तस्वीर फोगाट ने साइकिल पर तिंरगा झंडा बांध रखा है।

देशभक्ति म्यूजिक बजाते वे अपनी मंजिल पर चलता जा रहा है। वह अब तक साइकिल से 1 लाख 8 हजार 280 किलोमीटर सफर तय कर चुके हैं। तस्वीर फौगाट ने अभी तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , मुंबई ,कोलकाता ,गुवाहाटी,नेपाल, राजस्थान, बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यदि की साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। अब वह हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई से होते हुए आगे कन्याकुमारी तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सामान खरीदने, स्वदेशी भाषा बोलने के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। स्वदेशी के भाव से ही यह राष्ट्र विश्व गुरु बन सकता है। हमें जो आजादी मिली है, जो बेश कीमती है। आजादी के लिए लाखों वीर और वीरांगनाओं ने अपना बलिदान दिया है। पूरे देश में घूमकर मुहिम चलाते हैं कि शहीदों को याद करें। वह कहते हैं जो आजादी हमें मिली है वहा सेज में ही नहीं मिली है कई लाख वीर वीरांगनाओं ने कुर्बानी दी है इसके बाद आजादी मिली है आज देश में लाखों वीर और वीरांगनाओं को कोई पूछने वाला नहीं है ना ही कोई उनको आज याद करता है। जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी तब तक में देशवासियों को इसी तरह जागरूक करता रहूंगा। मैं चाहता हूं कि देशवासी जो लाखों वीर वीरांगनाओं ने अपनी कुर्बानी दी है उनको याद किया जाए , सम्मान दिया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर में पूरे देश में घूम रहा हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811