अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर में प्रथम बार महिला हॉकी विधायक कप का सफल आयोजन संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के अनेक जिलों की एवं u p अलीगढ़ हरियाणा राजस्थान आदि प्रदेशों की आई अनेक टीमों ने तीन दिन तक चल उक्त टूर्नामेंट में सहभागिता की। इस टूर्नामेंट का फाइनल शाजापुर एवं अलीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें अलीगढ़ 1-0 से विजय रही।
इस टूर्नामेंट में जिले के नागरिक एवं खेल प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित रहे। दशहरा मैदान मंडी में आयोजित विधायक कप महिला हॉकी टूर्नामेंट मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं हॉकी संघ के संरक्षक अखिलेश राय जी उपस्थित रहे।
खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी रूबीका दीवान, हॉकी खिलाड़ी डॉक्टर अनीस खान, मंडी थाना प्रभारी अर्चना मैडम , विदिशा से सतीश रैकवार जी,आमिर खान शाजापुर कोच देवेंद्र प्रताप भोपाल के कोच, रेफरी शादाब खान, एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता अफ़्शा अहमद सचिव हॉकी संघ सीहोर द्वारा की गई।

टूर्नामेंट में फर्स्ट प्राइज अलीगढ़ की टीम ने सेकंड प्राइस शाजापुर और थर्ड प्लस विदिशा और सीहोर रही। सभी टीमों को मुख्य अतिथि अखिलेश राय द्वारा ट्रॉफी और नगद राशि सहित देकर सम्मानित किया गया एवं बाहर से आए सभी कोचों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर आशुतोष दीक्षित को निर्मयम डायग्नोस्टिक से भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश राय ने आयोजक अफ़सा अहमद सचिव हॉकी संघ एवं कोच रसूल सिद्दीकी को बधाई दी। एवं प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों की टीमो को बधाई दी उपस्थित जन समूह सहित अतिथियों ने विधायक सुदेश राय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र के कामना की कार्यक्रम का सफल संचालन अक्षय अहमद ने किया वह आभार हॉकी कोच एवं रेफरियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।