रायसेन। कृषि उपज मंडी में व्यापारी के यहां हुई सनसनीखेज लूट में अहम भूमिका निभाने पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गोयल को सम्मानित किया गया। मुनीम के साथ बेरहमी से मारपीट कर हत्या का प्रयास किया गया था। नर्मदापुरम रेंज के आईजी चंद्रशेखर सोलंकी ने नरेंद्र गोयल को प्रशस्ति पत्र दिया। उनकी कार्यशैलीऔर कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। पुलिसिंग के प्रति समर्पण की सराहना की।
इस वारदात में आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस सक्रिय रही। प्रकरण के खुलासे में नरेंद्र गोयल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें दायित्व सौंपे गए थे। आईजी की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में कोतवाली थाने में दर्ज लूट और हत्या के प्रयास के सनसनीखेज प्रकरण में नरेंद्र गोयल के काम की विशेष सराहना की गई।