Let’s travel together.

हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा

0 51

9 नंदी बरामद, एक की मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, सभी गोवंश को गौशाला पहुंचाया

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर गोवंश ले जाने का मामला सामने आया है। बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा टोल के पास देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरी एक गाड़ी पकड़कर पुलिस के हवाले की। गाड़ी में 9 गोवंश (बैल/नंदी) मिले, जिनमें एक मृत अवस्था में पाया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, जिला वीर सावरकर गौशाला प्रखंड में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देर रात 1.30 बजे के लगभग सूचना मिली थी कि विदिशा से भोपाल की ओर जा रही एक गाड़ी क्रमांक एमपी 41 जेडएल 4638 में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने देर रात करीब 1:40 बजे मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम को सूचना दी और गाड़ी को रुकवाया। तलाशी लेने पर गाड़ी में गोवंश भरे मिले। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तीन आरोपियों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले में थाना सूखी सेवनिया में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाड़ी से बरामद सभी गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया। कार्रवाई के दौरान गौ रक्षा प्रमुख बलवीर यादव, प्रखंड संयोजक प्रदीप चौकसे, शिशुपाल ठाकुर सहित बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811