Let’s travel together.

शिवपुरी वासियों को मिली रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया 15 मार्च को करेंगे भूमि पूजन

0 170

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी-श्योपुर स्टेट हाइवे पोहरी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। 23.11 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज का केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री भारत सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया भूमिपूजन करेंगे। मंत्री सिंधिया 15 मार्च को शिवपुरी आएंगे और दोपहर 2:30 बजे ओवरब्रिज का भूमिपूूजन करेंगे। बताया जाता है कि ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। ओवरब्रिज न होने से यहां कभी भी जाम लग जाता था और यह जाम काफी देर बाद खुलता था जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब 15 मार्च को केंद्रीय मंत्री सिंधिया द्धारा ओवरब्रिज का भूमि पूजन किया जाएगा और बहुत ही जल्द यह ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811