Let’s travel together.

सैंट्रल बैंक में महिला दिवस समारोह सम्पन्न

0 331

भोपाल ।सैंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया आंचलिक सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह दूरदर्शन की एंकर एवम मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती पुरवा राय के मुख्य आतिथ्य एवं अंचल प्रमुख श्री जीरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर उप महा प्रबंधक श्री माथुर क्षेत्र प्रमुख श्री नायक, सहायक महाप्रबंधक सुमिता शंकरएवम वेंकट रमन विशेष रूप से उपस्थित थे

अंचल प्रमुख श्री जीरा ने अतिथि सुश्री राय का बैंक की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही बैक में कार्यरत सभी महिलाओं को भी पुष्पगुच्छ एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री राय ने अपने उदबोधन में कहा कि सैंट्रल बैंक ने अपने स्टॉफ को सम्मानित करने की सराहनीय पहल की है लेकिन आजादी के 75 वर्षों में भी नारी स्वतंत्र नही है आज भी उसे अपने पति, भाई से अनुमति लेनी ही पड़ती है,साल में एक बार सम्मानित कर पुरुष प्रधान समाज को इति श्री नही कर लेना चाहिए

अंचल प्रमुख श्री जीरा ने सभी स्टाफ सदस्यों को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी साथ ही बैंकिंग कार्यकाल समय से अधिक समय तक अपनी स्वयं की इच्छा से कार्य करने हेतु भी आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में उदघाटन भाषण श्री नायक जी ने तथा आभार सुश्री सुमिता शंकर ने किया मंच संचालन विजय बांका ने किया इस अवसर पर आंचलिक कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय तथा बैंक की स्थानीय शाखाओं की महिला स्टॉफ उपस्थित थीं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811