अभिषेक के बाद भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ का होगा आयोजन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के पास स्थित ग्राम देहरी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज राधारानी जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार शाम 5 बजे राधा रानी का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रम में श्री नवयुवक रामायण मंडल सेमरा द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं राधा रानी के भक्तगणों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।