Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल शुक्रवार 22 सितम्बर 2023

0 71

मेष राशि – यात्रा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा मिलेगा। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। बेरोजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराशा से भरे रहेंगे। महिलाएं भी आज आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर मे नए विवाद को जन्म देंगी।

वृष राशि – ऑफिस के कामो में आपका मन लगेगा। नौकरी, बिजनेस और करियर के मामलों में आगे बढ़ने का समय है। आपकी पहचान और हैसियत बढ़ सकती है। आप अपने काम योजना बना कर पूरे कर सकते हैं। आपकी ईमानदारी और काम के प्रति आपके लगन को देखकर आपका बॉस आपका औदा और ऊंचा कर सकता हैं। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

मिथुन राशि – जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता ही सफलता मिलेगी। कोशिशों में थोड़ी-सी कमी होने से आपके काम अधूरे रह सकते हैं। गलत समय और गलत स्थान पर अपना उत्साह दिखा देना नुकसानदायक हो सकता है। आपका मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन व आभूषण आदि के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज के दिन पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा।

कर्क राशि – प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आपके जीवन में लगातार नए परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहने से बाहरी व्यक्ति को दुखद अनुभूति ही होगी। आपको अपनी जिंदगी में भी नयेपन का एहसास होगा।

सिंह राशि – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। ऑफिस और बिजनेस के कई मामलों में फायदे का दिन है। किसी प्रतियोगिता का नतीजा आना है तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। लड़ाई झगड़ा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपकी विनम्र प्रकृति की सराहना की जाएगी।

कन्या राशि – धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएंगे। आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत रहेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेवजह खर्च होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी।

तुला राशि – जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। दूसरों की बातों में न आएं। विवेक व धैर्य से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। नकारात्मकता बढ़ सकती है। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक सुख बनाये रखने के लिए भी आपको अपना योगदान देना होगा।

वृश्चिक राशि– सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा। आपको बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। कार्य-व्यवसाय से मध्यान के बाद ही लाभ मिल सकेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

धनु राशि – परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बीतने से आप खुश रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। छात्रों को आज कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी भी क्षेत्र से सम्बंधित कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे उत्तम रहेगा। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।

मकर राशि – व्यावसायिक फ़ैसलों को लेने के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से तनाव रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। नौकरी के मामलों में आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज आपको परेशान कर सकती हैं। आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे।

कुंभ राशि – विदेश से संबंधित कार्यों में आज गति होगी। अगर बिज़नेस की बात करें तो आज काफी ज्यादा धन लाभ होने वाला है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आर्थिक समस्याओं की वजह से आज आप थोड़े पेरशान रह सकते हैं। परिवार का साथ आज आपको लाभ पहुँचा सकता है। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। बिना सोचे समझे कहीं पैसा निवेश ना करें।

मीन राशि– बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेमी के साथ कुछ निजी समस्या का जिक्र करके आप अपने मन को हल्का कर सकते हैं। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। अच्छे कामों का भी विरोध हो सकता है। आज आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811