प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर में चला स्वच्छता कार्यक्रम
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पहुंचकर साफ-सफाई की और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर फैले कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
अभियान के माध्यम से “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान (जिसे स्वच्छता ही सेवा 2026 के रूप में भी संचालित किया जा रहा है) के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान 2026 का अत्यधिक ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में एक जन-आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की 25वीं वर्षगांठ को भी समर्पित है।
उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत ने कहा कि इस वर्ष के स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य विषय “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिशंकर वर्मा ने कहा कि कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी पर जोर 2026 के इस अभियान में केवल सतह की सफाई पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा की युवाओं की सक्रिय भागीदारी (स्वच्छ पाठशाला)इस वर्ष ‘स्वच्छ पाठशाला’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं और छात्रों को स्वच्छता दूत के रूप में जोड़ा जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करके युवा पीढ़ी को इस आंदोलन का नेतृत्व सौंपा जा रहा है। एल्डरमैन हिमकर उपाध्याय द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेश पटेल, पार्षद पप्पू मेहरा, पार्षद प्रतिनिधि प्रतिपाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि गोलू धाकड़, शैलेंद्र पटेल, एल्डरमैन हरिचरण बारीवा, एल्डरमैन हिमकर उपाध्याय, फूल सिंह धाकड़, गोपाल स्वरूप ठाकुर ,शारदा प्रसाद सराठे ,अंकुर चौहान, अरविंद शर्मा, अजय शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू, रणधीर चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों पत्रकारों की उपस्थिति रही।