मुख्यमंत्री मंडीदीप में आयोजित कार्यक्रम में कई करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे
रायसेन-मुख्यमंत्री मोहन यादव कल रायसेन ज़िले के दोरे चल हे।मुख्यमंत्री मंडीदीप में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे।कई करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी साथ में मौजूद रहेंगे।राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा भी इस कार्यक्रम में शामिल होगे।आम जनता को मिलेगी कई करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौग़ात।इस कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भी शामिल होगे।सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचेगे।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री का ये दोरा बेहद अहम माना जा रहा है।ज़िला प्रसाशन की मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हे।