Let’s travel together.

छुट्टियां छोड़ सड़क हादसे के घायल की बचाई जान, बेगमगंज लौटने पर चार डॉक्टरों का नागरिक अभिनंदन

0 109

मानवता की मिसाल बने चिकित्सक; एसडीएम ने राह-वीर योजना की जानकारी दी, अपर सत्र न्यायाधीश बोले— चिकित्सा सेवा सबसे बड़ा मानवीय धर्म

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की समय रहते जान बचाने वाले बेगमगंज के चार सरकारी चिकित्सकों का बुधवार को नगरवासियों ने सार्वजनिक रूप से सम्मान किया। महर्षि कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालक सरस जैन के नेतृत्व में आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने चिकित्सकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके मानवीय कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

oplus_6291456

चार दिन पहले सीबीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर, डॉ. चंद्रमोहन गुर्जर, डॉ. अमन सेन और डॉ. अभिषेक साहू निजी अवकाश पर पंचमढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान बरेली-भोपाल फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र सिंह सड़क किनारे तड़प रहा था। डायल-112 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचा चुकी थी, लेकिन नरेंद्र सिंह मौके पर ही जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा था। ऐसे में चारों चिकित्सकों ने अपनी यात्रा बीच में ही रोक दी, घायल को अपनी निजी कार से सिविल अस्पताल बरेली पहुंचाया और पूरे रास्ते लगातार सीपीआर देकर उसकी सांसें बनाए रखीं। समय पर उपचार मिलने से युवक की जान बच गई।

इस सराहनीय कार्य की प्रदेशभर में प्रशंसा हुई। बेगमगंज लौटने पर नगरवासियों ने चिकित्सकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी, विशेष अतिथि एसडीएम प्रियंका भलावी, नायब तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, बीआरसी अर्जुन सिंह सिसोदिया संदीपनी विद्यालय के प्रिंसिपल बृजेश सिंह चौहान, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ राईन स्टेट बैंक मैनेजर श्री पटेल सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव, बीएमओ गैरतगंज, डॉ. दिनेश गुप्ता, सुल्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीणा सहित अन्य चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया।

oplus_6291456

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चारों चिकित्सकों ने यह साबित कर दिया कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। एक अनजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपनी छुट्टियां और निजी कार्यक्रम छोड़ देना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

एसडीएम प्रियंका भलावी ने मध्यप्रदेश शासन की “राह-वीर योजना” की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में सहयोग करने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने लोगों से दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए फरिश्तों के समान होते हैं। विशेषकर शासकीय अस्पतालों के डॉक्टर कठिन परिस्थितियों में भी दिन-रात सेवा देकर मानवता का परिचय देते हैं। चारों चिकित्सकों ने अपने कार्य से पूरे समाज को संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और मानव सेवा का प्रेरक संदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |     जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान     |     पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार     |     सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले     |     जिला अस्पताल में एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता, व्हीलचेयर न मिलने पर हंगामा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811