मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को दीवानगंज में आयोजित शिविर के उपरांत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता तथा सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए आए मरीजों से भी संवाद किया और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा इलाज की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के निर्देश दिए।