Let’s travel together.

अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कई गांवो में छपामारी,अवैध शराब जप्त

0 112

बेगमगंज रायसेन।   आबकारी आयुक्त म.प्र. द्वारा जारी निर्देशों पर जिला कलेक्टर  अरविन्द कुमार दूबे के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वन्दना पाण्डेय के निर्देश पर एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी  सुदीप तोमर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियानअंतर्गत वृत्त बेगमगंज में ग्राम समसगढ, खैरी, बेरखेड़ी, कोकलपुर, खेरीटी, तुलसीपार में व्रत प्रभारी बेगमगंज  रविन्द्र अहिरवार द्वारा मय आबकारी स्टाफ के दबिश दी गई। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दो खाली तलाशी रही जिसके मौके पर खाली तलाशी पंचनामे बनाए गए। कुल जप्ति 26 पाव बॉम्बे व्हिस्की जिसका अनुमानित मूल्य 3500 रुपए है। उक्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षक श्री निजाम खान, नगर सैनिक कमलेश शर्मा एवं अजय राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्षेत्र में निरंतर गश्त कार्य किया जा रहा है एवं विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811